Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहरिद्वार निवासी बल्लेबाज शाश्वत रावत अंडर-19 में चयनित

हरिद्वार निवासी बल्लेबाज शाश्वत रावत अंडर-19 में चयनित


हरिद्वार। संवाददाता। उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर शाश्वत रावत का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है। श्रीलंका में तीन से 15 सितंबर तक होने वाले यूथ एशिया कप के लिए बीसीसीआई की ऑल इंडिया जूनियर चयन कमेटी ने टीम की घोषणा की है।

श्रीलंका में सितंबर में यूथ एशिया कप 2019 का आयोजन होना है। इसके लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की है। टीम में हरिद्वार निवासी दाएं हाथ के बल्लेबाज शाश्वत रावत को भी जगह दी गई है।

मूल रूप से अल्मोड़ा के निवासी शाश्वत रावत अपनी मां डा. नर्मदा रावत के साथ हरिद्वार में रहते हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई की। इस दौरान क्रिकेट कोच पवन पाल से क्रिकेट की कोचिंग लेने के बाद शाश्वत रावत ने बड़ौदा का रुख किया था।

बड़ौदा के लिए खेल रहे शाश्वत इससे पहले इंडिया ए टीम में भी चुने गए थे। घरेलू सत्र के प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन भारतीय टीम में किया गया है। शाश्वत रावत के कोच रहे पवन पाल ने बताया कि शाश्वत बेहतरीन बल्लेबाज है। मौजूदा समय में शाश्वत इंडिया अंडर-19 के साथ इंग्लैंड में है। जहां भारत, बांग्लादेश और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments