Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदस लाख की फर्जी दवाएं भगवानपुर से बरामद

दस लाख की फर्जी दवाएं भगवानपुर से बरामद

हरिद्वार। संवाददाता। क्या आपको भी दवा असर नहीं करती और इस वजह से आपको बार-बार डॉक्टर बदलना पड़ रहा है। ऐसा है तो यकीन जानिए ज़रूरी नहीं कि यह डॉक्टर की कमी हो बल्कि ऐसा भी हो सकता है कि आप जो दवा खा रहे हैं वही बेकार हो। उत्तराखंड में एक ऐसी दवा फैक्ट्री पकड़ी गई है जो देश भर की नामी कंपनियों की मशहूर दवाएं बनाती थी. लगभग 10 लाख रुपये कीमत की फ़र्ज़ी दवाएं अभी तक बरामद की जा चुकी हैं।

हरिद्वार के भगवानपुर में जब इनोवा फार्मास्युटिकल्स पर ड्रग विभाग ने छापा मारा तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। यहां कई नामी एंटीबायोटिक और जिन दवायों को बैन किया जा चुका है, उन्हें बनाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments