Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदुराचार की बढ़ती घटनाओं से जनता में आक्रोश- सड़कों पर उतरे लोग

दुराचार की बढ़ती घटनाओं से जनता में आक्रोश- सड़कों पर उतरे लोग


हरिद्वार। संवाददाता। देवभूमि में मासूम बच्चों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों कोटद्वार में मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी बर्बरता से हत्या कर दी गई, जिसने शासन और प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस घटना का काफी विरोध हो रहा है। जनता आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए सड़कों पर उतर आई है। वहीं, आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए हरिद्वार की महिलाएं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को चंद्राचार्य चौक पर गुस्साए लोगों ने 2 घंटे तक मौन रखकर घटना का विरोध किया।

देवभूमि में बढ़ती रेप की घटनाओं से जनता में फूटा आक्रोश.समाजसेवी वंदना गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि को कलंकित किया जा रहा है। उत्तराखंड में मासूम बच्चों के साथ रेप की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में भी कुछ दिन पहले मासूम बच्चियों के साथ रेप के मामले सामने आये हैं। वहीं, बीते दिनों कोटद्वार में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर जिस बर्बरता से उसकी हत्या कर दी गई यह काफी निंदनीय है। जिसके चलते हम सरकार और समाज को जागरूक करने के लिए मौन धरने पर बैठे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments