Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरआचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पडा, हालत नाजुक

आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पडा, हालत नाजुक


हरिद्वार। संवाददाता। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल लाया गया। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण अभी किसी को पहचान नहीं पा रहे हैं और न ही वह कुछ बताने की स्थिति में है। उनकी हालात को सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है। वहीं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, परमार्थ निकेतन आश्रम के स्वामी चिदानंद सरस्वती आचार्य बालकृष्ण का हाल जानने एम्स पहुंचे हैं।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर ब्रह्म प्रकाश ने आचार्य बालकृष्ण का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने बताया कि आचार्य बालकृष्ण को शाम चार बजकर 45 मिनट पर एम्स लाया गया था। जिसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया। जब आचार्य बालकृष्ण को एम्स लाया गया था, वह बेहोशी की हालत में थे। उनके पैरामीटर काफी डाउन थे, लेकिन अब पैरामीटर स्थिर हुए हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य बालकृष्ण अभी किसी को पहचान नहीं पा रहे हैं और न ही वह कुछ बताने की स्थिति में है। उनकी हालात को सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है। फिलहाल, उन्हें एम्स के इंसेंटिव केयर विभाग में 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है।

प्रोफेसर ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण की एमआरआइ और अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। संभवतया खाने में कुछ विषैला पदार्थ शरीर में चला गया है, जिससे उनकी हालत बिगड़ी। उन्हें हृदय और मस्तिष्क संबंधी कोई दिक्कत नहीं है। फिलहाल ब्ल्ड सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजे गए हैं। वहीं, योगगुरु बाबा रामदेव भी उनके साथ अस्पताल में ही मौजूद हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी आचार्य बालकृष्ण से मिलने एम्स पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments