Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहरिद्वार में पवाहित की गई स्व अरूण जेटली की अस्थियां, बाबा रामदेव...

हरिद्वार में पवाहित की गई स्व अरूण जेटली की अस्थियां, बाबा रामदेव सहित मौजूद रही कई हस्तियां

हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर गंगा में प्रवाहित की गईं। स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचे। जहां विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई।

जिसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, आदेश चैहान, स्वामी यतीश्वरानंद और नरेश बंसल सहित कई भाजपा नेता हरिद्वार पहुंच चुके हैं। बाबा रामदेव और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा भी हरिद्वार पहुंच चुके हैं। हरकी पौड़ी पहुंचकर इन सभी ने स्व. अरुण जेटली की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा
66 साल के जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। विगत शनिवार को उनका निधन हो गया था।

पिछले साल 14 मई को उनका एम्स में गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था। जेटली पिछले साल अप्रैल से वित्त मंत्रालय नहीं जा रहे थे। हालांकि वह 23 अगस्त, 2018 को दोबारा अपने मंत्रालय पहुंचे थे। उनकी गैर मौजूदगी में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोलय को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments