Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदेश की पहली महिला डीजीपी कंचन चैधरी भट्टाचार्य की अस्थियां गंगा में...

देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चैधरी भट्टाचार्य की अस्थियां गंगा में विसर्जित


हरिद्वार। संवाददाता। देश की प्रथम महिला डीजीपी कंचन चैधरी भट्टाचार्य की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। मुंबई से अस्थियां लेकर उनका परिवार हरिद्वार पहुंचा। हरकी पैड़ी पर पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। परिवार के अलावा उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी विसर्जन में शामिल हुए।

26 अगस्त को मुंबई में पूर्व डीजीपी कंचन चैधरी भट्टाचार्य निधन हो गया था। रविवार देर शाम उनका परिवार अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा। सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिजन अस्थि कलश को लेकर हरकी पैड़ी गंगा घाट पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और आम लोगों ने उन्हें यहां श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिवार के कुल पुरोहित शैलेष मोहन ने पूजा-अर्चना कराई।

कंचन चैधरी भट्टाचार्य की बेटियां कनिका और कावेरी ने अस्थियां गंगा में विसर्जित की। पूजा-अर्चना में उनके पति देव भट्टाचार्य, भाई कपिल, बहन कविता समेत दोनों दामाद और नाती शामिल हुए। डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार, आइजी गढ़वाल अजय रौतेला, कुंभ मेला आइजी संजय गुंज्याल, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रोशन लाल शर्मा समेत पुलिस अधिकारियों ने अस्थि विसर्जन में शामिल होकर पूर्व डीजीपी कंचन चैधरी भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि वर्ष 1973 बैच की आइपीएस कंचन चैधरी भट्टाचार्य 2004 में उत्तराखंड की डीजीपी बनी थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments