Monday, March 9, 2026
Homeअपराधबच्चे अपहरण मामलें का पुलिस ने किया खुलासा

बच्चे अपहरण मामलें का पुलिस ने किया खुलासा


हरिद्वार/देहरादून। बच्चे के अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला सहित तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि बीते चार अगस्त को हरदोई निवासी नीरज पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि वह अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आये थे। बताया कि गंगा स्नान के बाद जब वह जा रहे थे तो इस बीच उनका ढाई वर्षीय बच्चा लापता हो गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात अपहरण कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को बीते रोज सूचना मिली कि उक्त बच्चा भदोही यूपी में देखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापेमारी कर महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम मंजू देवी, निषाद व पिंटू बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अपहरण किया हुआ बच्चा भी बरामद कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments