Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधस्कूल जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, किया अपहरण

स्कूल जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, किया अपहरण


रूड़की। संवाददाता। स्कूल जा रहे छात्र पर चाकू से हमला कर उसके अपहरण की कोशिश की गई। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

तेलीवाला गांव निवासी हुसैन (13 वर्ष) एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। शनिवार की सुबह छात्र साइकिल से पनियाला रोड होते हुए स्कूल जा रहा था। छात्र ने बताया कि जैसे ही वह साइकिल से एक खेत के पास पहुंचा, तो खेत से निकले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। यहीं नहीं उसे खेत में ले जाने की भी कोशिश की। पर वह किसी तरह से बचकर वहां से निकल भागा।

वहीं, उसने आपबीती पीछे से आ रहे अपने भाई और अन्य छात्रों को बताई, जिसके बाद छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। छात्र ने परिजनों का बताया कि उसका बैग भी मौके पर ही छूट गया है। परिजन उसे लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। छात्र की शर्ट भी फटी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसके पीछे आ रहे छात्रों से भी जानकारी ली। छात्र का बैग भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments