Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचोरी के माल सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी के माल सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार


रूड़की। देहरादून। संवाददाता। क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को चोरी के माल सहित धर दबोचा है। आरोपी पिछले दिनों क्षेत्र के घरों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 9 सितम्बर को ग्राम गंगेड़ी महावतपुर द्वारा रूड़की कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि क्षेत्र के ही कुछ युवकों बन्टी, अजय व उसके साथी द्वारा देर रात उनके घर पर चोरी की वारदात को अजाम दिया गया है। इसके अतिरिक्त इन लोगोें पर कई लोगों द्वारा संदेह जताते हुए चोरी की कई अन्य वारदातों में शामिल होने की बात कही गयी। मामले मेें पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कड़े प्रयासों के बाद पुलिस द्वारा नामजद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से पुलिस ने कई घरों में चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments