Sunday, March 8, 2026
Homeअपराध12वीं की छात्राओं ने लगाया शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप, केस...

12वीं की छात्राओं ने लगाया शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज


रूड़की। रुड़की में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपित शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल की कक्षा 12 की छात्राओं ने शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

आरोप है कि केमिस्ट्री का शिक्षक छात्राओं के साथ काफी समय से ऐसी हरकत कर रहा है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को इस बाबत तहरीर भी दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक धीरज गुप्ता निवासी सुनहरा रोड गंगनहर कोतवाली रुड़की के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments