Monday, March 9, 2026
Homeअपराधबैंक में युवक से रकम लूट कर भाग रहे लूटेरों को जल...

बैंक में युवक से रकम लूट कर भाग रहे लूटेरों को जल पुलिस ने पकड़ा


रूड़की/देहरादून। बैंक में पैसा जमा कराने आये एक युवक से लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को जल पुलिस ने गंगनहर से धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लुटेरों से लूट के 18 हजार रूपये भी बरामद किये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक युवक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 18 हजार रूपये जमा कराने आया था। बैंक परिसर में मौजूद दो बदमाशों ने इस युवक से रूपये लूट लिये। लूट के बाद जब बदमाश भागने लगे तो युवक ने शोर मचा दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने लूट कर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो स्वंय को भीड़ से घिरा देखकर बदमाशों ने गंगनहर पर छंलाग लगा दी। कुछ ही देर में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। गंगनहर पर ड्यूटी में तैनात जल पुलिस के सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नहर में छलांग लगा दी।

जल पुलिस ने थोड़ी ही देर में नहर में कूदे दोनों बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा ली गयी तलाशी के दौरान इन बदमाशों से लूटी गयी 18 हजार की रकम भी बरामद हो गयी। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है समाचार लिखे जाने तक पुलिस इन बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने में जुटी थी। पीड़ित की तहरीर पर इन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments