Monday, March 9, 2026
Homeअपराधतमंचे की नोक पर कराया डिस्कों, गोदाम से ले भागे नकदी

तमंचे की नोक पर कराया डिस्कों, गोदाम से ले भागे नकदी


हरिद्वार। संवाददाता। बेड़पुर गांव के पास कबाड़ी के गोदाम पर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर गोदाम में मौजूद महिला समेत दो लोगों को बंधक बनाकर वारदात की। करीब पांच बदमाश दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलियर थानाध्यक्ष को निलंबित किया है।

भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर ज्वालापुर गांव निवासी अय्यूब का कबाड़ का गोदाम है। पहली मंजिल पर बने कमरे में उनकी सास फरीदा और ससुर इदरीश रहते हैं, जबकि दूसरी मंजिल पर जौरासी, कोतवाली रुड़की निवासी दाऊद रहता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे करीब पांच बदमाश गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए। सीढ़ी लगाकर दो बदमाशों ने दूसरी मंजिल के कमरे में सो रहे नौकर दाऊद को बंधक बनाकर 41 सौ रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाश दाऊद को लेकर पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे।

बदमाशों ने यहां पर सो रहे इदरीश और उनकी पत्नी फरीदा को बंधक बना लिया। बदमाशों ने इदरीश से 44 हजार रुपये और उनकी पत्नी फरीदा से कान के कुंडल, लोंग, पायल लूट ली। इन सभी को बदमाशों ने एक कमरे में बंद करा दिया। बदमाशों ने नीचे बने गोदाम में रखे करीब 60 हजार कीमत के कॉपर के तार के सात बोरे समेट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments