Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारबाबा केदार के धाम पहुंचे आचार्य बालकृष्ण

बाबा केदार के धाम पहुंचे आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार। हरिद्वार में निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण अचानक केदारनाथ चले गए हैं। वे नवरात्र के दौरान केदारनाथ में ही रहकर शांति और शक्ति के लिए साधना करेंगे।
यहां पहुंचने के बाद बातचीत में आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि उनका मन विरक्ति की ओर बढ़ रहा है। वह कब लौटेंगे, इस बारे में भी उन्होंने अभी कुछ बताने से इनकार कर दिया।

बता दें कि पिछले महीने आचार्य बालकृष्ण की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनको उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती करना पड़ा था। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद आचार्य बालकृष्ण करीब 20 दिनों तक पतंजलि योगपीठ नहीं गए थे।
नवरात्र के दौरान नौ दिन बाबा के धाम में रहकर साधना करेंगे
वे कनखल दिव्य योग मंदिर स्थित अपने निवास पर ही विश्राम करते रहे। कई दिन बाद उन्होंने पतंजलि योगपीठ स्थित अपने कार्यालय जाकर कामकाज देखना शुरू किया था। वहीं, बुधवार को अचानक आचार्य बालकृष्ण अपने सभी काम छोड़कर केदारनाथ पहुंच गए। वे नवरात्र के दौरान नौ दिन बाबा के धाम में रहकर साधना करेंगे। आचार्य ने उम्मीद जताई कि ऐसा करने से उनके मन को शांति प्राप्त होगी।

उद्यमियों की लिस्ट में अपना स्थान भी नहीं जानना चाहते
बुधवार को ही देश के प्रमुख उद्योगपतियों की सूची जारी हुई है। पिछले साल इस सूची में आचार्य बालकृष्ण का 25वां स्थान था। फोन पर जब उनसे यह जानने की कोशिश की गई कि इस बार उनका स्थान कौन सा है, तो उन्होंने कहा कि वह अब इस झमेले से कुछ दिनों के लिए दूर रहना चाहते हैं। वे यह जानना भी नहीं जानना चाहते कि सूची में उनका नाम है या नहीं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि वे कुछ दिन बहुत शांति के साथ बिताते हुए केवल चिंतन करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments