Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधहरिद्वारः पेशी पर आया हत्या का आरोपी फरार, पुलिस में मचा हड़कंप

हरिद्वारः पेशी पर आया हत्या का आरोपी फरार, पुलिस में मचा हड़कंप

हरिद्वार। हरिद्वार में आज पेशी से वापस ले जाते समय हत्या का आरोपी परवेज पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। कई घंटों तक जंगल में उक्त आरोपी को तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक अगस्त माह में श्यामपुर क्षेत्र में हुई एकलव्य नाम की युवक की हत्या हुई थी। जिसका आरोप उस पर लगा है। आज कोर्ट में पेशी से वापस ले जाने के दौरान वह भाग निकलने में कामयाब रहा। एसएसपी समेत आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस संबंध में जानकारी जुटाई। आरोपी की धड़-पकड़ के लिए तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments