Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यआंदोलनकारियों ने सूची जारी करने को लेकर रैली निकाली

आंदोलनकारियों ने सूची जारी करने को लेकर रैली निकाली

 

देहरादून। संवाददाता। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने चिन्हित राज्य आन्दोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग को लेकर रैली निकाली। आन्दोलनकरियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया और सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

जिला प्रशासन द्वारा सूची जारी न करने पर रोष जताया। समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सूची जारी कराने की मांग की। शीघ्र सूची जारी न करने पर आन्दोलन की चेतावनी दी।

अध्यक्ष जेपी पांडेय ने कहा कि कट आफ डेट 30 अप्रैल से पूर्व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वंचित राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण किया गया था। लेकिन जिला प्रशासन ने सूची जारी नहीं की। कई बार मांग करने के बावजूद भी सूची जारी नहीं की गई। जिससे आन्दोलनकारियों में आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments