Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयुवती से दुराचार कर बनाया अश्लील वीडियों

युवती से दुराचार कर बनाया अश्लील वीडियों

रूड़की। संवाददाता। शहर की एक महिला को बेहोश कर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला महिला ने कोट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि मार्च 2012 में एक रिश्तेदार घर आया। रिश्तेदार ने उसे नशीला जूस पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म कर मोबाइल में अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो की आड़ में मनमानी करता रहा।

यहीं नहीं दो साल पहले वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए लाखों रुपये ले लिए। इसके बाद भी रिश्तेदार ब्लैकमेल करता रहा। 14 सितंबर को जबरन कलियर ले गया। यहां पर एक गेस्ट हाउस में साथियों समेत दुष्कर्म किया। इस मामले में एक महिला ने भी सहयोग किया।

मामले की शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने इस मामले में गंगनहर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments