Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरतेज रफ्तार ट्रक ने घर को उड़ाया

तेज रफ्तार ट्रक ने घर को उड़ाया

रूढ़की। देहरादून। तेज रफ्तार ट्रक ने घर को उड़ाया बुधवार को हरिद्वार-देहरादून बाईपास मार्ग पर लालतप्पड़ और भानियावाला तिराहा के बीच सड़क के किनारे आवेदन पत्रों का ढेर लगा मिला।

आसपास के लोगों ने इन्हें देखा तो यह सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में अस्थायी पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के थे। इनकी संख्या दो हजार के करीब है। इनमें कुछ आवेदन मास मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक द्वारा सहायक प्रशासनिक अधिकारी एम्स को संबोधित हैं। अस्थायी नियुक्ति के आदेश सहित एम्स की मुहर और संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर भी इन पर है। जबकि कुछ आवेदनों पर मुहर नहीं हैं।

कई आवेदनों में राज्य के मंत्रियों की संस्तुति का भी जिक्र किया गया है। एम्स के भीतर अस्थायी नियुक्ति से जुड़े आवेदन पत्रों का इस तरह सड़क किनारे पाया जाना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल प्रशासन और आउट सोर्सिंग एजेंसी दोनों ही इस मामले में एक दूसरे के पाले में गेंद को सरका रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments