Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधइवेंट ऑर्गेनाइजर को लॉज में बंधक बनाकर की लूटपाट, कपड़े उतरवाकर बनाया...

इवेंट ऑर्गेनाइजर को लॉज में बंधक बनाकर की लूटपाट, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

हरिद्वार। इवेंट आर्गेनाइजर को दो लोगों ने हरकी पैड़ी के निकट लॉज में बुलाकर तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाई और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

कनखल थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति फैशन शो के इवेंट ऑर्गेनाइज कराते हैं। इवेंट ऑर्गेनाइजर को नगर कोतवाली क्षेत्र के हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित एक नामी लॉज में दो लोगों ने फोन पर एक कार्यक्रम आयोजित करने की बात करने के लिए बुलाया।

लॉज के कर्मचारियों ने दिलाए इवेंट आर्गेनाइजर को कपड़े
पीड़ित का आरोप है की वहां दोनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर कमरे में बंधक बनाकर पहले तो उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड, व कुछ नकदी लूटी, जिसके बाद उसे डरा धमकाकर उसके कपड़े उतरवाए। उसका मोबाइल से नग्न वीडियो बनाया। आरोपी जाते समय उससे उसके एटीएम का पासवर्ड पूछ गए और जाते समय उसकी स्कूटी भी साथ ले गए।

उन्होंने धमकी दी की यदि किसी को इसकी शिकायत की तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद आरोपी इवेंट ऑर्गेनाइजर को कमरे में बंद कर फरार हो गए। किसी तरह उक्त व्यक्ति ने आपबीती लॉज के कर्मचारियों को बताई, जिसके बाद उसे कपड़े दिलाए गए और इसके बाद उसने हरकी पैड़ी चौकी पहुंचकर उसने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है।

मोबाइल खोल सकता था राज
आरोपी जाते समय पीड़ित का मोबाइल भी साथ ले गए। पीड़ित को अपना मोबाइल नंबर भी याद नहीं है। पीड़ित ने अपना मोबाइल नंबर भी अपने फोन में ही सेव किया हुआ था। वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ और सच्चाई का पता लगाने के लिए लॉज संचालक से पूछताछ कर रही है ताकि वास्तविकता का पता लगाया जा सकें।

बिना आईडी के दे दिया कमरा
लॉज संचालक ने आरोपियों को बिना आईडी लिए या चेक कराये ही कमरा दे दिया। लॉज के रजिस्टर में सिर्फ एक आरोपी का आधार नंबर ही लिखा है। अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments