Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचेकिंग के लिए निकली थी आरटीओ की टीम, डंपर ने उनके वाहन...

चेकिंग के लिए निकली थी आरटीओ की टीम, डंपर ने उनके वाहन को मारी टक्कर, पूरी टीम घायल

रूड़की। रूड़की लक्सर मार्ग पर लंढौरा कस्बे के पास एआरटीओ की गाड़ी को सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एआरटीओ समेत पूरी टीम घायल हो गई। घायलों को रूड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद घर भेज दिया गया।

एआरटीओं कुलवंत सिंह चौहान मंगलवार की सुबह करीब चार बजे चेकिंग के लिए रूड़की लक्सर मार्ग पर निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही इनकी गाड़ी रूड़की- लक्सर मार्ग पर लंढौरा कस्बा के पास पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे एक डंपर ने इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला
हादसे में एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान के अलावा कांस्टेबल लक्ष्मण धीरेंद्र एवं नीरज घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इस बीच पुलिस की पिकेट भी मौके पर पहुंच गई।

सभी घायलों को रूड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। किसी को भी हादसे में ज्यादा चोट नहीं आई है। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि एआरटीओ के वाहन चालक को नींद की झपकी आई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments