Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचैम्पियन बड़े बोल,मेरी पहचान भाजपा से नही,तो क्या चैम्पियन भी हैं पाला...

चैम्पियन बड़े बोल,मेरी पहचान भाजपा से नही,तो क्या चैम्पियन भी हैं पाला बदलने की तैयारी में ?

हरिद्वार के खानपुर से भाजपा विधायक कुँवर प्रणव चैम्पियन अक्सर अपने विवादों से सुर्खियों में रहते हैं इसी के कारण उनको पार्टी से भी निष्काषित रहना पड़ा था,एक बार फिर उनका एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है जिसमे वो साफ कहते दिखाई दे रहे हैं कि उनकी पहचान भाजपा से नही बल्कि गुजर्रों से है और वे एक रियासत के राजा भी हैं।बता दें कि विधायक चैंपियन 2016 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में से एक हैं। इन दिनों चर्चा है कि कांग्रेस मूल के कई विधायक और मंत्री बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापस जाने की तैयारी में जुटे हैं।

हरिद्वार के खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान सिर्फ भाजपा नहीं है, बल्कि गुर्जर बिरादरी से भी है। बता दें कि पंजाब के नवांशहर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले चैंपियन ने पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज आदिकाल से हिंदू धर्म और संस्कृति के रक्षक की भूमिका में रहा है। वहीं एक सवाल के जवाब में विधायक चैंपियन ने कहा कि उनकी पहचान सिर्फ भाजपा से ही नहीं है। वह नेशनल हैवीवेट चैंपियन रहे हैं, क्वालीफाइड हैं और वीर गुर्जर लंढौरा रियासत के राजा हैं। मेरी पहचान गुर्जरों से है।तो अब इस बयान के कई मायने लगाए जा रहे हैं एक तो कुँवर प्रणव चैम्पियन अपने बड़े बोल के लिए मशहूर है तो दूसरा जिस तरह से 2016 में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आये लोगों में अब भाजपा से मोह भंग हो रहा है और उनमें कई लोग कांग्रेस में वापिसी का रास्ता तलाश रहें हैं ऐसे में चैम्पियन का ये बयान कहीं न कहीं भाजपा से मोह भंग की तरफ भी इशारा करता है, बरहाल चैम्पियन क्या करने वाले हैं ये तो समय बतायेगा पर इस बयान ने फिर उनको सुर्खियों में ला दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments