Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में भी डेंगू का कहर, नाबालिक की मौत,तीन में मिला डेंगू...

रुड़की में भी डेंगू का कहर, नाबालिक की मौत,तीन में मिला डेंगू वायरस

रुड़की के मोहनपुरा में दो दिन में तीन डेंगू मरीज मिले हैं। मंगलवार को सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रैपिड जांच में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। हरिद्वार में डेंगू से एक नाबालिग की मौत हो चुकी है। शहर में इस सीजन में डेंगू से यह पहली मौत है।  स्वास्थ्य विभाग एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रुड़की और आसपास डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सोमवार को मोहनपुरा निवासी बुखार पीड़ित एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

मंगलवार को फिर से डेंगू से पीड़ित तीन मरीज सामने आए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन तीन केसों में दो मोहनपुरा है। मोहनपुरा में दो दिन में तीन डेंगू पीड़ित मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल है। अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. रितु खेतान ने बताया कि जिन तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो मोहनपुरा के निवासी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments