Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअपहरण के आरोपित से शादी कर पुलिस चौकी पहुंची छात्रा

अपहरण के आरोपित से शादी कर पुलिस चौकी पहुंची छात्रा

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एमएससी की छात्रा के अपहरण के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। छात्रा अपहरण के आरोपित अपने प्रेमी से शादी कर पुलिस चौकी पहुंच गई। उसने अपनी मां की ओर से लगाए गए अपहरण के आरोपों को भी गलत बताया और युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने एक पुलिसकर्मी के बेटे पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि एमएससी में पढ़ने वाली उसकी बेटी को पिछले छह माह से घर आने जाने के दौरान पुलिसकर्मी का बेटा परेशान करता आ रहा है और रास्ता रोककर अश्लील इशारे भी किए। विरोध करने पर धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपित प्रभात गिरि निवासी अमन विहार कालोनी रावली महदूद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी के लिए आरोपित की तलाश में दबिश भी डाली। इस बीच बुधवार को छात्रा आरोपित बताए गए अपने प्रेमी के साथ रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट पुलिस चौकी पहुंच गई और बताया कि वह प्रभात गिरि से प्यार करती है और दोनों शादी कर चुके हैं। इतना ही नहीं छात्रा ने अपनी मां के आरोपों को भी गलत बताया। पुलिस ने शादी के दस्तावेज और आधार कार्ड आदि चेक किए। जिससे पता चला कि दोनों बालिग हैं और शादी कर चुके हैं। दोनों साथ रहना चाहते हैं। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments