Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारआचार्य बालकृष्ण को मिला चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड 2019, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव...

आचार्य बालकृष्ण को मिला चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड 2019, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया सम्मानित

हरिद्वार। हरिद्वार में पतंजलि द्वारा आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सोमवार को नई दिल्ली में इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी की ओर से एक समारोह किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया।

विशिष्ट ज्यूरी उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन एवं उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने आचार्य बालकृष्ण के नाम का चयन किया था।

इस अवसर पर फोरम के अध्यक्ष नंदन कुमार झा भी उपस्थित रहे। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योग-आयुर्वेद के नाम पर कोई भी सम्मान मिलता है तो वह पतंजलि से जुड़े करोड़ों लोगों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान को पतंजलि से जुड़े सभी लोगों को समर्पित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments