Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज हरिद्वार के शीतलाखेड़ा पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जनसभा को करेंगे...

आज हरिद्वार के शीतलाखेड़ा पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जनसभा को करेंगे संबोधित

हरिद्वार। हरिद्वार के शाहपुर शीतलाखेड़ा में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे। सीएम धामी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस-प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था।

भाजपा नेता शेषराज सैनी और करण सिंह का कहना है कि क्षेत्र पिछड़ा है। यहां कोई सरकारी अस्पताल नहीं है। ग्रामीणों के बीमार होने पर इलाज के लिए 30 किलोमीटर दूर हरिद्वार जिला अस्पताल जाना पड़ता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से अस्पताल की मांग करते आ रहे हैं।

लोग कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से भी अस्पताल खोले जाने की मांग उठा चुके हैं। भाजपा नेता संजय सिंह और पवन सिंह का कहना है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से फेरुपुर में विकास खंड बनाने की मांग भी करते आ रहे हैं।

हरिद्वार जिले में विकासखंड बहादराबाद जनसंख्या के आधार पर काफी बड़ा है। क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय कर वहां जाना पड़ता है। भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र की जनता के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments