Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिआरक्षण पर प्रदेश में बिगड़े हालात सरकार की नाकामीः पूर्व सीएम हरीश...

आरक्षण पर प्रदेश में बिगड़े हालात सरकार की नाकामीः पूर्व सीएम हरीश रावत

हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहाकि पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सूबे में जो स्थिति पैदा हुई है, उसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है, यह उसकी नाकामी है। सरकार को इसका समाधान निकालना चाहिए।

हरीश रावत पिछले दिनों ओलावृष्टि से लक्सर क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने लक्सर पहुंचे थे। उन्होंने खानपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का जायजा लिया तथा किसानों से बात कर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने लक्सर में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से सरकार व कर्मचारियों के आमने-सामने की स्थितियां पैदा हो गई हैं। सरकारी विभागों का काम काज प्रभावित होने से आमजन भी परेशान है। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के सवाल पर कहा कि इसके लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन सरकार ने पिछले सत्र का आयोजन वहां नहीं किया।

कहा कि अब आलोचनाओं के बाद सरकार तीन दिन का बजट सत्र आयोजित कर औपचारिकता पूरी करने का प्रयास कर रही है। यह जनभावनाओं का अपमान करने जैसा है। दिल्ली दंगों के लिए केंद्र की भाजपा सरकार व दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर माहौल बिगाड़ने का कार्य किया। दंगे की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाना चाहिए तथा जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, डॉ उमादत्त शर्मा, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

बसपा दीनदयाल पार्क में मनाएगी कांशीराम जयंती

बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष एचएल कन्याल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 15 मार्च को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती कचहरी स्थित दीन दयाल पार्क के सामने मनाने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के विस्तार, बैठक हॉल के निर्माण आदि पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गया चरण दिनकर के साथ प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह, रूपचंद्र मंद्रवाल रुद्रप्रयाग में भी बैठक करेंगे। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी रमेश कुमार, मुन्ना सिंह, मलिक, सत्यप्रकाश, लक्ष्मीचंद, खुशीराम, राजेश कुमार, एसके चोपड़ा, शिवराम, केएल रवि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments