Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइजरायल के समर्थन में युवा तीर्थ पुरोहित, मृत आत्माओं की शांति के...

इजरायल के समर्थन में युवा तीर्थ पुरोहित, मृत आत्माओं की शांति के लिए किया दीपदान व प्रार्थना

हरिद्वार। हरकी पैड़ी के निकट रामघाट पर युवा तीर्थ पुरोहितों ने इजरायल का समर्थन करते हुए वहां हमास के हमले में मारे गए निरपराध नागरिकों की मृत आत्माओं की शांति व मोक्ष के लिए प्रार्थना एवं दीपदान किया।

इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि जिस प्रकार से हमास के आतंकियों ने इजराइल के निरापराध नागरिकों की जघन्य हत्याएं की वह मानवीय मूल्यों को तार-तार करने वाली है। यह क्षमा योग्य नहीं है। हम भगवती गंगा मैया से प्रार्थना करते हैं कि इजरायल को शक्ति मिले और हमास का सर्वनाश हो।

हमास का समर्थन करने वाले मानवता के हैं विरोधी
तीर्थ पुरोहित सुमित श्रीकुंज व रोहित सिखौला ने कहा कि जो लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं वो मानवता के विरोधी हैं। ऐसे लोग आतंकवाद का समर्थन कर विश्व में आशंति चाहते हैं जबकि सभी लोगों को इजरायल का समर्थन करना चाहिए। जिससे हमास जैसी राक्षसी शक्तियों का सर्वनाश हो सके।

इजरायल के साथ खड़ा है भारत का हर नागरिक
दीपांशु पुरी एवं आकाश ने कहा भारत का हर नागरिक इजरायल के साथ खड़ा हैं और भगवती गंगा जी से इजरायल का समर्थन करने वाले हर देश एवं नागरिक को शक्ति दें। हमास द्वारा किया गया हमला मानवता को शर्मसार करने वाला हैं। बच्चों के गले काट दिए गए, महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर हत्याएं की गई। तीन हजार से ज्यादा इजरायली नागरिकों को मार दिया गया, जो युद्ध के मानवाधिकार नियमों का भी उल्लंघन हैं।

इस अवसर पर रहे मौजूद
इस अवसर पर सन्नी पंवार, चिन्मय पंडित, प्रणव सिखोला, मदन मुखिया, सुनील पंडित, राजकुमार शर्मा, लोकेश शर्मा, आकाश शर्मा, श्रेय शास्त्री, शांतनु शर्मा, शंकर जोशी, मनीष जोशी, पप्पू शर्मा, मदन बाबा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments