हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। उनके आगमन पर गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। किसानों ने हाल ही में गन्ना मूल्य बढ़ाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे राज्य के गन्ना किसानों के हित में बड़ा कदम बताया।
किसानों का कहना था कि गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने भी किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और सरकार द्वारा किसान हित में निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

