Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकुंभ नगरी हरिद्वार में नशे का कारोबार कर रहे थे पुलिसकर्मी, दो...

कुंभ नगरी हरिद्वार में नशे का कारोबार कर रहे थे पुलिसकर्मी, दो सिपाही समेत छह गिरफ्तार

पुलिस ने हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में नशे के कारोबार में शामिल दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के कब्जे से 189 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसटीएफ के एसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने दोपहर में राहिल पुत्र मुस्तफा निवासी कस्सावाल के घर दबिश देकर 189 ग्राम स्मैक बरामद की।

इसकी कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। राहिल ने बताया कि वह कुछ वर्षों से अपने रिश्तेदार सत्तार के कहने पर मादक पदार्थ बेचता व खरीदता है। कुछ पुलिसकर्मी भी सत्तार की मदद करते हैं। राहिल के बयान के आधार पर ज्वालापुर थाने में सिपाही अमजद, एंटी टास्क फोर्स में तैनात रईस राजा, सरगना सत्तार निवासी ज्वालापुर, इरफान निवासी पथरी और गंगेश पत्नी मोहन यादव निवासी कस्सावान को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments