Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखेत में पड़ा मिला शव, मृतक के सिर पर चोट के निशान,...

खेत में पड़ा मिला शव, मृतक के सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

 

रुड़की : रुड़की की राज विहार कॉलोनी में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

मृतक के सिर पर चोट का गहरा निशान मिला है। जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मौके से एक हेलमेट भी बरामद हुआ है।

बुधवार की सुबह सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के राज विहार कॉलोनी के पास एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

शव का निरीक्षण किया तो सिर पर चोट के निशान मिले
पुलिस को सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मृतक के शव का निरीक्षण किया तो सिर पर चोट के निशान मिले। साथ ही कुछ दूरी पर एक हेलमेट भी पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कुछ और नहीं मिला।

मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है पुलिस
पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए जेब की तलाशी भी ली। लेकिन जेब से कुछ सामान बरामद नहीं हुआ। जिससे अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आशंका जताई जा रही है कि उस व्यक्ति का किसी के साथ झगड़ा हुआ होगा। झगड़े में उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है। जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह भी पता चल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments