Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारगुमानीवाला में जलभराव से राहत के लिए 180 मीटर ड्रेनेज कार्य, 80%...

गुमानीवाला में जलभराव से राहत के लिए 180 मीटर ड्रेनेज कार्य, 80% कार्य पूर्ण

हरिद्वार/ऋषिकेश। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर ऋषिकेश के अमित ग्राम गुमानीवाला क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 180 मीटर लम्बी ड्रेनेज लाइन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा किए जा रहे इस कार्य का 80 प्रतिशत, यानी लगभग 144 मीटर ड्रेनेज लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

गौरतलब है कि गत माह जिलाधिकारी ने ऋषिकेश में जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया था कि बरसात से पहले प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत गुमानीवाला चौक स्थित ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई और एलाइनमेंट सुधार कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इस कार्य हेतु जिलाधिकारी ने मौके पर ही आवश्यक बजट की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

अब जबकि 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिलाधिकारी ने शेष 20 प्रतिशत कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेताते हुए कहा कि “जनमानस, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जलमग्न स्थिति में न रहें – यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

जिलाधिकारी ने जल निगम को भी निर्देशित किया है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी की प्रभावी योजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाए। गुमानीवाला अमित ग्राम के पास जलनिकासी की रुकावट को दूर करने के लिए पूर्व में डाली गई ह्यूम पाइप की सफाई व पुनः एलाइनमेंट का कार्य भी तेजी से जारी है।

जल्द ही क्षेत्रवासियों को जलभराव से मिलेगी राहत
प्रशासनिक प्रयासों और त्वरित कार्यवाही के चलते यह उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी बारिश में ऋषिकेश शहर, विशेषकर गुमानीवाला क्षेत्र, जलभराव की समस्या से काफी हद तक मुक्त रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments