Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघर में खड़ी स्कार्पियो में अचानक लगी आग, अन्य वाहनों को भी...

घर में खड़ी स्कार्पियो में अचानक लगी आग, अन्य वाहनों को भी लिया चपेट में

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की के राजेंद्र नगर में एक घर में खड़ी स्कार्पियो पर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास में खड़ी की गई दो स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जब आग लगी उस वक्त ऊपर की मंजिल में परिवार रह रहा था।

दरअसल, शहर के राजेंद्र नगर निवासी मोहित शुक्रवार की रात करीब दस बजे स्कार्पियो लेकर घर आए। कुछ देर बाद ही स्कार्पियो में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में खड़ी दो स्कूटी ने भी आग पकड़ ली। वाहनों से आग की लपटें उठते देख आसपास के व्यक्ति ने शोर मचा दिया।

इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

आग लगने के दौरान घर की ऊपरी मंजिल में था परिवार

जिस वक्त वाहनों में आग लगी थी, उस वक्त मोहित और उसका परिवार ऊपरी मंजिल पर था। दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग बुझाई और परिवार को सकुशल बचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments