Friday, April 24, 2026
Homeहरिद्वारचारधाम यात्रा से पहले 600 वाहनों को ग्रीन कार्ड, सुरक्षा पर खास...

चारधाम यात्रा से पहले 600 वाहनों को ग्रीन कार्ड, सुरक्षा पर खास जोर

हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने अब तक जिले के करीब 600 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, इन वाहनों को तकनीकी जांच और तय मानकों पर खरा उतरने के बाद ही यात्रा मार्ग पर चलने की अनुमति दी गई है। विभाग की ओर से वाहनों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

गौरतलब है कि 31 मार्च को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड व्यवस्था का शुभारंभ किया था। इसके बाद मात्र 10 दिनों में 600 ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल उन्हीं वाहनों को अनुमति दी जा रही है जो पहाड़ी मार्गों के अनुकूल हैं। सभी वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र और प्रदूषण मानकों की जांच अनिवार्य कर दी गई है।

विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर रूट और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।

एआरटीओ हरिद्वार निखिल शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर और जांच टीमें तैनात की गई हैं। विभाग का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी पात्र वाहनों को समय पर ग्रीन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments