Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजमीनी विवाद के लिए छोटा भाई बना हत्यारा, बड़ेे की कर दी...

जमीनी विवाद के लिए छोटा भाई बना हत्यारा, बड़ेे की कर दी नृशंस हत्याः हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीनी विवाद के लिए छोटा भाई बना हत्यारा, बड़े की कर दी नृशंस हत्या; हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड में मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस मामला जानकर हैरान हो गई। पुलिस ने हत्याकांड में छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह ने हरिद्वार पुलिस को भी दंग कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने किसान राजपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। राजपाल के छोटे भाई ने ही राजपाल की हत्या कुदाल से की थी।

पुलिस ने राजपाल के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया हे। आरोपी ने हत्या करने के बाद कबूल कर ली है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में घटना का खुलासा किया है। पुलिस टीम को भी नगद इनाम की घोषणा की हे। मंगलवार को राजपाल के पुत्र मोंटी की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के छोटे भाई और दो भतीजों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने मोबाईल फोन सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर ही छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि सोमवार करीब साढ ग्यारह बजे बालसिंह ने गन्ने के खेत में बड़े भाई की हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments