Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम...

ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने बिछाया था जाल

ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रजीत राणा को रविवार की देर रात विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत उसने विजिलेंस से कर दी।

देर रात में ही विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को धर लिया। कोतवाली के समीप बने पुलिस आवास में दरोगा से टीम पूछताछ करती रही।

पूछताछ और कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद टीम मध्य रात्रि में लेकर उसे देहरादून रवाना हो गई। विजिलेंस की कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मचा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments