Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर भीड़ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने तहसील की...

ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर भीड़ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने तहसील की ओर बढ़े स्वामी भारती, पुलिस समझाने में जुटी

स्वामी दिनेश आनंद भारती भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव पहुंच गए हैं। भारी संख्या में ग्रामीणों को अपने साथ लेकर तहसील की ओर बढ़ते स्वामी दिनेश आनंद भारती को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने आज बुधवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था। 

भगवानपुर के डाडा जलालपुर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस के समझाने पर स्वामी दिनेश आनंद भारती नहीं माने। वहा डाडा जलालपुर गांव से तीन-चार ट्रैक्टर ट्राॉलियों और बाइक सवार युवकों को लेकर निकले हैं। जलालपुर से वह भगवानपुर हाईवे के टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कांग्रेस विधायक ममता राकेश का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद तहसील में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन होगा।

बता दें, भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव  शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के विरोध में हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार को भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा की दृष्टी से तहसील को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

भगवानपुर के गांव डाडा जलालपुर में शनिवार रात को शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ था। जिसे लेकर तनाव बना हुआ है। सोमवार को गांव में बैठक हुई थी और बवाल के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई, हिंदू नाबालिगों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई और अन्य मांग की गई थी।

काली सेना ने आज बुधवार को भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया था। जिसे लेकर तहसील को मंगलवार की रात से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है। तहसील और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वहीं, पुलिस दोनों समुदाय के लोगों पर नजर रखे हुए है। साथ ही रुड़की से लेकर देहात तक खुफिया विभाग अलर्ट है।

एसपी देहात प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरी इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments