Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतांशीपुर झाल मंगलोर में मिला बड़े भाई का शव, छोटे भाई ने...

तांशीपुर झाल मंगलोर में मिला बड़े भाई का शव, छोटे भाई ने गंगनहर में दिया था धक्का, शोएब की तलाश जारी

रुड़की: पिरान कलियर के बाजू हेडी स्थित गंगनहर में पुलिस से छूटकर गंगनहर में कूदने वाले युवक शोएब के बड़े भाई आवेश का शव पुलिस ने तांशीपुर झाल मंगलोर से बरामद कर लिया है। वहीं शोएब को तलाशने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। कलियर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक आवेश और उसका छोटा भाई शोएब निवासी गांव माल्ली थाना गागलहेड़ी अपने दोस्तों के साथ 14 मई को कलियर आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर छोटे भाई शोएब ने बड़े भाई आवेश को गंगनहर में धक्का दे दिया था।

16 मई को गागलहेड़ी थाना पुलिस की टीम शोएब को लेकर बाजूहेडी में आई थी। जिससे कि घटनास्थल को तस्दीक किया जा सके। इसी दौरान वह पुलिस से छूटकर गंगनहर में कूद गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments