Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली से लाई गईं 500 से ज्यादा कोरोना मृतकों की अस्थियां, हरकी...

दिल्ली से लाई गईं 500 से ज्यादा कोरोना मृतकों की अस्थियां, हरकी पैड़ी पर हुआ विसर्जन

हरिद्वार में शुक्रवार को दिल्ली के पांच सौ से ज्यादा कोरोना मृतकों की अस्थियां विसर्जन के लिए पहुंचीं। इनका विसर्जन हरकी पैड़ी पर विधि विधान से किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के आह्वान पर दिल्ली से करोना मृतकों की अस्थियां लाई गईं। जिनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विधि विधान से गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश  महासचिव गौरव कौशिक, दिव्यांश गिरधर, यूथ कांग्रेस के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बिहार नंदन पासवान और हरिद्वार के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में अस्थियां विसर्जित की गईं। इन दिनों हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर अस्थि विसर्जन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। उत्तराखंड ही नहीं कई राज्यों से लोग अपनों की अस्थियां लेकर पहुंच रहे हैं। अस्थि विसर्जन पर रोक नहीं है, लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।शुक्रवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में कर्मकांड करने वालों की काफी भीड़ रही। लोगों ने कर्मकांड कर अपनों की अस्थियां प्रवाह कर गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments