Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेर रात निर्माणाधीन बिजली घर में मजदूरों को बंधक बना बदमाशों ने...

देर रात निर्माणाधीन बिजली घर में मजदूरों को बंधक बना बदमाशों ने लूटा लाखों का सामान

रूड़की। भगवानपुर में निर्माणाधीन बिजली घर में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूट लिया।

बदमाश मजदूरों को एक कमरे में बंद कर सामान लूटकर फरार हो गए। सुबह मजदूरों के शोर मचाने पर कंपनी जा रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें कमरे से बंधनमुक्त कराया।

साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों से जानकारी ली।

गौरतलब है कि बदमाशों ने इसी तरह करीब पंद्रह दिन पूर्व ही इसी बिजलीघर में मजदूरों को बंधक बनाकर लाखों का समान लूटा था। बदमाश एक गाड़ी में सामान लूटकर फरार हो गए थे। अभी तक पुलिस उस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments