Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो महाकुंभ सहित 20 साल की सेवा के बाद ‘राजा’ की मौत,...

दो महाकुंभ सहित 20 साल की सेवा के बाद ‘राजा’ की मौत, पुलिस ने घोड़े को दी श्रद्धांजलि

दो महाकुंभ सहित 20 साल की सेवा के बाद 'राजा' की मौत, VIDEO में देखें पुलिस ने घोड़े को कैसे दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। हरिद्वार घेड़ा पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले घोड़े ‘राजा’ का 24 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। हरिद्वार के दो महाकुंभ, दो अर्द्वकुंभ और महत्वपूर्ण स्नानों पर अपनी सेवा प्रदान करने वाला राजा पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहा था। 20.5 वर्ष विभाग में सेवा देने वाले राजा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

राजा की मृत्यु की जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा को अंतिम विदाई दी। राजा ने वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण के बाद राजा को पुलिस विभाग में शामिल किया गया था।

विदाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर राजा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ निहारिका सेमवाल समेत अन्य अधिकारियों ने राजा को पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

राजा घोड़ा पुलिस लाइन का महत्वपूर्ण घोड़ था। राजा के जाने का हम सभी को दुख है। विभिन्न महत्वपूर्ण समय पर राजा ने अपनी उच्चतम सेवाएं प्रदान की। -अजय सिंह, एसएसपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments