Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधर्म संसद मामला: जितेंद्र त्यागी ने जारी किया वीडियो, कहा- जुमे से...

धर्म संसद मामला: जितेंद्र त्यागी ने जारी किया वीडियो, कहा- जुमे से पहले हरिद्वार जेल में कर दूंगा सरेंडर

हरिद्वार।  हरिद्वार धर्म संसद के दौरान मुस्लिमों के खिलाफ दिए कथित नफरती भाषण के मामले में आरोपी जितेंद्र त्यागी ने वीडियो जारी किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मैं पालन करता हूं। मैं जुमे से पहले हरिद्वार जेल में सरेंडर कर दूंगा। कहा कि इस मामले में जिन भी लोगों पर मुकदमा दर्ज था उन सबकी जमानत हो चुकी है। मैं बेकसूर हूं, मुझे उम्मीद है कि मुझे भी न्याय मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था सरेंडर करने का आदेश
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जितेंद्र नारायण त्यागी को 2 सितंबर तक आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए थे। त्यागी जो हिंदू धर्म अपनाने से पहले वसीम रिजवी के नाम से पहचाने जाते थे, अभी स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई को त्यागी को स्वास्थ्य आधार पर तीन महीने की जमानत दी थी। इसके लिए शर्त लगाई गई थी कि वह इस दौरान नफरती भाषण नहीं देंगे और इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया को कोई बयान नहीं देंगे।

ये था मामला
नदीम अली ने 2 जनवरी 2022 को हरिद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया गया। इसमें भड़काऊ भाषण दिए गए तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जितेंद्र नारायण त्यागी, यति नरसिंहानंद व अन्य ने बाद में इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।

इस भड़काऊ भाषण से जिले में अशांति का माहौल बना रहा। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आईपीसी की धारा 153, 295 तहत नरसिंघानंद गिरि, सागर सिंधु महाराज, धर्मदास महाराज, परमानंद महाराज, साध्वी अन्नपूर्णा, स्वामी आनंद स्वरूप, अश्विनी उपाध्याय, सुरेश चव्हाण, स्वामी प्रबोधानंद गिरि के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments