Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनागल पलूनी गांव में हुई महिला की मौत का मामला- पति समेत...

नागल पलूनी गांव में हुई महिला की मौत का मामला- पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा; जहर देकर मारने का आरोप

कलियर। नागल पलूनी गांव में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला को जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाये थे। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरी ख्वाजगीपुर गावं निवासी सोनू ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में सोनू ने बताया कि उसकी बहन सोनिया (28) की शादी दिसंबर 2017 में कलियर थाना क्षेत्र के नागल पलूनी गांव निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लाये गये सामान और दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते ही वह महिला को परेशान करने लगे थे।

दहेज का दबाव बना रहा था ससुराल पक्ष
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा महिला के कोई बच्चा नहीं था। इस बात को लेकर भी ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि ससुरालियों का विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने 25 अक्टूबर सोनिया को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।

कलियर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सचिन, ससुर समरपाल, सास उषा, ननद रचना और दिनेश निवासी नागल पलूनी थाना कलियर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments