Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी,...

नाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कालोनी में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी (रावली महदूद) में नाले का पानी सड़क पर आने के चलते कुछ लोग सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें नाले में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया। प्लास्टिक के कट्टे को देखकर लोगों ने उसे बाहर निकाला और उसकी गांठ खोली। जिसके अंदर एक चादर में लिपटा हुआ महिला का शव था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं बोरे में शव मिलने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला घटनास्थल पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर विशाखा अशोक भदाणे भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शुुरूआती जांच में महिला के शव की जांच करने पर पता चला कि उसके गले में चुन्नी कसी हुई थी। जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार महिला देखने में 30 से 32 साल के बीच की प्रतीत हो रही है।

मध्यम परिवार की लग रही है महिला 
महिला के पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मध्यम वर्गीय परिवार है। महिला के हाथ एवं कान में पीली धातु के जेवर थे। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है।

सिडकुल पुलिस को जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही महिला के शव के मामले की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।
– डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments