Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपंकज हत्याकांड में महासंघ उग्र, मामले में लापरवाही और ढिलाई पर 27...

पंकज हत्याकांड में महासंघ उग्र, मामले में लापरवाही और ढिलाई पर 27 को होगी महापंचायत

हरिद्वार: हरिद्वार के बेलड़ा गांव पंकज हत्याकांड में लापरवाही और ढिलाई का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति सामाजिक संगठनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस मामले में जाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों को एक कर महासंघ बनाया है और 27 जुलाई को इस मामले में महापंचायत करने की घोषणा की है।

उनका आरोप है कि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग एवं राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के कड़े निर्देश के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे दलित समाज में भारी रोष है। नवगठित महासंघ के पदाधिकारियों में सर्वसम्मति से रूप सिंह धधेरा को महासंघ का अध्यक्ष और तीरथपाल रवि को प्रवक्ता चुना गया है।

महासंघ की बैठक भेल सेक्टर-एक गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में हुई, जिसमें हरिद्वार के लगभग 1000 व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में सभी राजनैतिक दलों से जुड़े अनुसूचित जाति के लोग थे और सभी ने एक स्वर में इस न्याय की लड़ाई को महासंघ के बैनर तले लड़ने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने बेलड़ा प्रकरण में अभी तक प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई न करने पर असंतोष जताया और 12 बिंदुओं पर ही आगे की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में मांग दोहराते हुए कहा गया कि मुख्य आरोपित सचिन रोड की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। सचिन रोड व सपना रोड पत्नी रोहित रोड के खिलाफ चल रही जांचों को पूरा कर सार्वजनिक किया जाए। निर्दोषों के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे वापस किए जाए। पंकज हत्याकांड की मजिस्ट्रेट/सीबीआई जांच कराई जाए।

वक्ताओं ने मांग उठाई कि योगेश कुमार, जगजीवन राम, नेत्रपाल, बीडी कर्णवाल, प्रमोद कुमार, रणवीर गौतम, पंकज एडवोकेट, दीपक सेठपुर, सोनू लाठी सहित सभी आरोपित बनाए गए समाज के व्यक्तियों पर से झूठे मुकदमे हटाकर इस कार्रवाई को निरस्त किया जाए। सचिन रोड व अन्य आरोपियों पर लगे एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाए।

कहा गया कि इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही और ढिलाई के कारण दलित समाज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। आरोप लगाया गया कि दलित समाज आज भी जातीय उत्पीड़न का दंश झेल रहा है। शासन-प्रशासन दलित की अनदेखी कर रहा है। इसके विरोध में 27 जुलाई को दलित समाज की एक महापंचायत जिला मुख्यालय पर बुलाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष रूप सिंह धंधेरा तथा संचालन महासंघ के प्रवक्ता तीरथपाल रवि ने किया।

प्रमुख रूप से बैठक में यह रहे उपस्थित
रिटायर्ड जज कांता प्रसाद, महक सिंह, मास्टर मोदीमल तेगवाल, रफल पाल, प्रियव्रत, राजेश गौतम, मदनलाल, प्रो.धर्मेंद्र कुमार, स्वराज सिंह, राजदीप मेनवाल, भानपाल सिंह रवि, दर्शन लाल, संजय भारती, आदित्य बृजवाल, तीर्थ पाल रवि, विजय पाल सिंह, किशोर पाल, नत्थू सिंह, बृजेश कुमार, जगजीवन राम, बलजीत सिंह, सोनू लाठी, सतपाल सिंह, अधिवक्ता विनोद आजाद, रोहित कुमार, आजाद वीर, गुलाब गौतम, शेखर, दीपक सेठपुर, पीएल कपिल, भंवर सिंह, विजयपाल सिंह, एड मांगेराम सिंह, किशोर कुमार, विनोद आजाद, नत्थू सिंह, मदनपाल सिंह आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments