Tuesday, March 10, 2026
Homeहरिद्वारपति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए कई...

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए कई वार

महिला की हत्या

रुड़की । उत्तराखंड के रुड़की में बुग्गावाला क्षेत्र में देर रात एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब घटना का पता चला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गोमतीपुरा निवासी अमित कुमार ने अवैध संबन्ध के शक में अपनी पत्नी सुशीला उम्र 28 वर्ष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments