Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया

पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया

 

रूड़की। संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया। आज उनकी बदौलत ही भाजपा विश्व में नंबर वन की पार्टी बन सकी है। उनकी कार्यशैली से विपक्षी दल भी प्रभावित थे। इस मौके पर विनोद प्रजापति, राकेश गिरी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, अन्नु कक्कड़, प्रवीण सिधु आदि मौजूद रहे। वहीं मंगलौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर, सुधीर त्यागी, गुरुदत्त त्यागी, मनोज नायक आदि मौजूद रहे। भगवानपुर में रविदास मंदिर के प्रांगण में भाजपा नेता सुबोध राकेश के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। इस मौके पर सुनील बंसल, अजय गोयल, जॉनी प्रधान, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर लंढौरा मंडल में भी यज्ञ के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास पाल, डॉ. अनिल शर्मा, गजराज सिंह, ठाकुर संजय सिंह, सचिन गुर्जर, सतीश धीमान आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं रुड़की कचहरी में मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्यूरो के प्रदेश प्रभारी नवीन कुमार जैन ने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments