Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफरीदाबाद निवासी पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, एसएसपी समेत आला अधिकारी...

फरीदाबाद निवासी पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर

हरिद्वार। हरिद्वार जिला मुख्यालय स्थित रोशनाबाद में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मी मुख्य कोषागार में तैनात थे और फरीदाबाद के रहने वाले थे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी, एसपी सिटी समेत आला अधिकारी मौके पर जानकारी जुटा रहे हैं।

रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में प्रथम तल पर मुख्य कोषागार स्थित है। सुनील की ड्यूटी कई महीनों से कोषागार की सुरक्षा गारद में चल रही थी। सुबह सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। प्रथम दृष्टया उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके पीछे तनाव या पारिवारिक कारण माना जा रहा है। सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हर एंगल पर छानबीन की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments