Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में थर्माकोल के एक गोदाम में लगी आग, पाया...

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में थर्माकोल के एक गोदाम में लगी आग, पाया गया काबू

रुड़की। रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में थर्माकोल के एक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक थर्माकोल गोदाम में रात के समय लगी आग सुबह तक जारी है। आग इतनी भीषण थी कि रुड़की, हरिद्वार के अलावा देहरादून से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। यहां पर कई औद्योगिक इकाईयों के गोदाम थे।

थर्माकोल व वाशिंग मशीन भी जलकर राख

प्रीतम इंटरनेशनल फैक्ट्री जो कि कास्मेटिक सामान बनाती है वह जलकर रखा हो गया है। इसी तरह से एक गोदाम थर्माकोल एवं वाशिंग मशीन भी जलकर राख हो गई है। आग किस वजह से लगी, इस संबंध में पता नहीं चल सका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुभव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments