Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबिना टिका लगे मोबाइल पर आया टीका लगने का मैसेज

बिना टिका लगे मोबाइल पर आया टीका लगने का मैसेज

खानपुर में एक युवक ने सीएमओ को पत्र भेजकर बिना कोविड टीका लगवाए ही मोबाइल पर वैक्सीनेशन कराने का मैसेज आने की शिकायत की है। उसका कहना है कि टीकाकरण का  प्रमाणपत्र भी डाउनलोड हो गया।

भोगपुर गांव निवासी मोहित कुमार ने हरिद्वार सीएमओ को पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। शनिवार सुबह स्लॉट बुक किया तो बालावाली में कोविड टीकाकरण कराने के लिए दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक का समय दिया गया।

जब वह बालावाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंचे तो पता चला कि वहां टीकाकरण केंद्र नहीं चल रहा है। इसके बाद वे लौट आए। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कोविड टीकाकरण कराए जाने का मैसेज आ गया।

इतना ही नहीं, प्रमाणपत्र भी डाउनलोड हो गया। मामले में सीएचसी खानपुर के प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने कहा कि टीम से गलती से मोहित का नाम वैरिफाई हो गया है। टीम को निर्देश दिया है कि वह मोहित को फोन कर केंद्र पर बुलाकर टीका लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments