Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारमां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर नर्सिंग होम सील, दो प्रसूताओं की...

मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर नर्सिंग होम सील, दो प्रसूताओं की संदिग्ध मौत पर दो मुकदमे दर्ज

हरिद्वार – बहादराबाद स्थित मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर नर्सिंग होम में दो प्रसूताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। घटना के बाद उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के आदेश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। वहीं, मृतक महिलाओं के परिजनों की तहरीर पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत, दोनों की मौत
रविवार को अस्पताल में दो महिलाओं – मीनाक्षी (निवासी: शिवम विहार कॉलोनी, सिडकुल, हरिद्वार; मूल निवासी: ननौता, सहारनपुर) और खुशबू (पत्नी मोंटी, निवासी नारसन, मंगलौर) की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। दोपहर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और शाम होते-होते उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार
घटना के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ और चिकित्सक बिना किसी सूचना के अस्पताल से फरार हो गए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती दो अन्य मरीजों को पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

पुलिस ने दर्ज किए दो मुकदमे, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
दोनों मृतक प्रसूताओं के परिजनों ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग होम की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की सख्ती, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत
उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने तुरंत प्रभाव से अस्पताल को सील करने के आदेश दिए। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन की ओर से गंभीर लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments