हरिद्वार। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन आज हरिद्वार पहुंचे। यहां वे कुंभ मेला से जुड़े निर्माण और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ कुंभ मेला अधिकारी सोनिका समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद हैं।
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यों की प्रगति और तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली जाएगी।

